आज की रात

आज की रात

सोचता हूँ,

सोऊँ ही नहीं,

यूँ ही देखता रहूँ तुम्हें

और तुम सो जाओ -

सोने से पहले देखो आखिरी,

चेहरा मेरा,

और जो जागो सुबह

मुझे ही तुम

तुमको देखता देखो ।

आज की रात

सोचता हूँ,

सोऊँ ही नहीं,

देखता रहूँ तुम्हें,

यूँ ही …

शुतुरमुर्ग

जब उसने एक न मानी

तो हमने कहा

कि

तुम्हें हमारी बात का भरोसा न हो,

लो खुद देख लो,

पर सच की कड़वाहट का अंदाज़ा उसे

इतना था

कि भरोसा तो बाद की बात,

उसने देखने तक से इनकार कर दिया;

और तो और,

उसने हमें ही

झूठा करार किया

और चल दिया,

पर जहाँ भी गया

बात उसके मन में खटकती रही

और जितना खटकी

उसने हमें उतना और झूठा ठहराया ।

और जीता रहा वह

उस सच की उपेक्षा में

जो कि,

उसे कहीं न कहीं पता था,

है ।

ठीक वैसे ही करता रहा

बचने की कोशिश

जैसे करता है शुतुरमुर्ग

रेत में सर घुसाकर

शिकारी से ध्यान हटाकर

कि वह न देखे अगर शिकारी को,

शिकारी भी न देखेगा उसे;

बचता नहीं मगर शुतुरमुर्ग ।

एक बार अगर लग जाए पता

कि सच है,

देख लेना ही बेहतर है,

मार ही डालता है वरना ।

कल रात कुछ ऐसा हुआ

उँगलियों से तुम्हारी

खेलती रहीं

उंगलियाँ मेरी,

एक दफ़ा भी न छूटे

हाथों से हाथ,

कल रात भर

आँखों से हमने तारे चुने ।

चाँद रात भर चाँदनी की मार्फ़त

धरती से करता रहा बातें,

हमने भी रात भर

उनके अफ़साने सुने ।

मैं सुलझाता रहा

तुम्हारी उलझी लटें रात भर

और उतना ही उनमें

उलझता रहा,

इसी बीच

बीन लिए तुमने

रात की गोद में बिखरे

रौशनी के तमाम धागे,

और कल रात भर हमने

ख्वाब बुने ।

.

कल रात कुछ ऐसा हुआ -

आंखों से हमने तारे चुने,

खामोश बैठे अफ़साने सुने

और रौशनी के धागों से रात भर,

रंग-बिरंगे ख्वाब बुने ।

Lost and Found

How splendid it is

When,

Just like that,

One re-connects with old forgotten relationships,

Coming across them

In the mailbox or in the street

Or in someone’s re-tweet,

Or in the contact list of a now-not-in-use phone!

Quite like the unfathomable pleasure

One experiences upon finding

Long misplaced things,

Even though no longer of use,

An old letter in the pages of a book,

A long lost key beside the old Almirah,

In the nook,

et cetera.

.

How splendid would it be

If we

Having found some of them

Serendipitously,

Kept them

Carefully

In a warm corner of our heart

Never to be lost again.

.

Without our knowing so,

Our lives become emptier

On account of

All the people

Lost to us

Along the way.

.

HOW SPLENDID IT IS

TO FIND SOME OF THEM

ONCE AGAIN!

 

 

 

दुनिया बदलने की ‘planning’

जहाँ ज़रुरत थी

बस कोशिशों की,

वो लोग

दिन में चाय की चुस्कियों

और शामों को

बियर की गिलासों

पर

दुनिया को बदलने का

एक ‘perfect plan’

discuss करने में लगे थे

और वहाँ

उनकी दुनिया से दूर कहीं

एक दूसरी दुनिया

जिससे वो वाक़िफ़ भी न थे,

धीरे-धीरे

बिखरती जा रही थी।

The Color of Your Skin

There is something about it

I cannot name.

I cannot define it in/with words.

brown does not do justice to it

just as white does not to light,

or black to night.

fair, like dark,

too general to pique

any interest

in something so unique.

If only

your skin were to be perforated into parts

you would be a rainbow

but just as only human eyes have

the capacity to see one,

do not be surprised

if no one else

but I

can see the rainbow

beneath your beautiful skin!

बीते जाते हैं

वक्त

बीता जाता है,

और हम भी,

धीरे-धीरे,

बीते जाते हैं ।

बस यूँ ही,

बे-मतलब,

जीते जाते हैं ।।

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 95 other followers