उसकी बड़ी-बड़ी बोलती आँखों के बड़े-बड़े बोलते आँसू

उसकी

बड़ी-बड़ी बोलती आँखों के

ये बड़े-बड़े बोलते

आँसू |

.

मैंने सोचा

कुछ हुआ हो कहीं !

उससे पूछा – “दुखी हो?”

काँपती गीली आवाज़ में बोली -

“नहीं, बिलकुल भी नहीं |”

.

मुझे विश्वास नहीं हुआ -

करीब से उसके चेहरे को

जांच-परख कर देखा,

उसकी भीगी पलकों पर

अपने होठों को रख कर देखा |

फिर भी जो भरोसा न हुआ,

मैंने उन आंसुओं को चख कर देखा |

.

वह मुसकुरायी तब जाकर कहीं;

और मैंने उसके हाथ

अपने हाथों में  लेकर कहा -

देखो, अब कभी रोना नहीं |

.

मगर सच कहूँ तो

उसकी मासूम आँखों से

यूँ आँसुओं का बरबस टपकना

मुझे बहुत अच्छा लगता है |

झूठे लोगों की इस बनावटी दुनिया में

कुछ तो है

जो सहज और सच्चा लगता है ||

Advertisement
    • Nupur
    • December 1st, 2011

    Is banavti duniya mein jab is kavi ki kavita padho toh bahut acha lagta hai :)

    And your blog was in tears of abandonment.. he he

    FR…

  1. wobderful…aapki kavitaon ke tarif me shabd nahi…

  1. No trackbacks yet.

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 62 other followers